राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।
थानाधिकारी अजीतसिंह ने बताया कि सरदारशहर से जयपुर जा रही एक कार गोगासर के पास रतनगढ़ से सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ गई, जिससे कार में सवार अमन चहल (35) और मनदीप सिंह (30) की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।
सात और शहरों को ‘स्मार्ट सिटी’ के रूप में विकसित करेगी योगी सरकार
उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये गये।


Download Android App
Download iOS App



