Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी से लोगों को राहत के लिए बारिश आई। मौसम बदला और अलवर, उदयपुर, बीकानेर, राजसमंद, सीकर, दौसा और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 मई को 31 जिलों में और बारिश होने का अनुमान जताया है।
Highlights
- बदला मौसम का मिजाज
- जनता को मिली गर्मी से राहत
- बारिश के साथ गिरे ओले
भीषण गर्मी से मिली राहत
राजस्थान में चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूल भरी आंधी का दौर चलने के साथ ही बादल छा गए। अलवर, बानसूर, बीकानेर, राजसमंद, सीकर, दौसा, चित्तौड़गढ़, नीम का थाना और हनुमानगढ़ सहित दो दर्जन जिलों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश और धूलभरी आंधी का अलर्ट जारी किया था, जिनमें से दो दर्जन से अधिक जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है। शुक्रवार को अक्षय तृतीया होने के कारण प्रदेश में बड़ी संख्या में शादी समारोह थे। बारिश और धूलभरी आंधी के कारण शादी समारोह में परेशानी हुई।
बवा ने बदला अपना रुख
हिंडौनसिटी व टोडाभीम में शादी समारोह के लिए लगे टेंट हवा में उड़ गए। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है।
राजधानी जयपुर में धूलभरी आंधी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, लोगों को गर्मी से कुछ राहत अवश्य मिली। लगाातर तीन दिन तक जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था,उसमें शुक्रवार को राहत मिली है।


Download Android App
Download iOS App






