केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर जाने पर चुटकी लेते हुए कहा ”जब मुश्किल आती है तो नानी भी याद आ जाती है।” जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, ‘जब मुश्किल आती है तो नानी भी याद आती है।’
इस वर्ष के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू करने जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के बाद गोबिंद देव जी के मंदिर में दर्शन करने गये थे।
राहुल ने मोदी पर लगाया आरोप, कहा- राफेल सौदे में PM ने किया भ्रष्टाचार और चोरी
केन्द्रीय मंत्री ने राजस्थान पर्यटन मुहिम के तहत प्रचलित टेग लाइन ‘जाने क्या दिख जाये’ का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान सुंदर प्रदेश है और पर्यटन के नक्शे पर मशहूर है और यहां कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत है।
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सत्ता में नहीं थी, तभी से प्रदेश भाजपा समर्थित रहा है। भाजपा ने 20 राज्यों में सरकारे बनाई है और प्रत्येक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम करने की शैली को देखा है और उनके नेतृत्व में आगे बढना चाहते है। राज्यवर्धन सिंह राठौड ने युवाओं के साथ अपने संसदीय क्षेत्र जयपुर ग्रामीण में हैलमेट लगाकर बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली।


Download Android App
Download iOS App



