बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल दो दिन की राजस्थान यात्रा पर आज जयपुर पहुंचे । बीजेपी के मीडिया संयोजक आनंद कुमार के मुताबिक राम लाल आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित होने वाली 7 बैठकों में हिस्सा लेंगे और संगठनात्मक मुददों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, विधायकों, सांसदों, प्रकल्प प्रमुखों और सोशल मीडिया प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।
उन्होंने बताया कि रामलाल मंत्रिपरिषद सदस्यों से भी विचार विमर्श करेंगे और इसके बाद उनका करौली जाने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।


Download Android App
Download iOS App



