राजसमंद से बीजेपी सांसद और जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे का जल्द समाधान होना चाहिए। दीया कुमारी ने रविवार को ट्वीट किया कि राम मंदिर मुद्दे का जल्द समाधान होना चाहिए। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भगवान राम के वंशज के बारे में उठे सवाल पर उन्होंने कहा,‘‘कोर्ट ने पूछा कि भगवान राम के वंशज कहां है..दुनियाभर में भगवान श्रीराम जी के वंशज हैं।
इसमें मैं और मेरा परिवार भी शामिल हैं, हम भगवान श्रीराम के पुत्र कुश के वंशज हैं।’’ उन्होंने कहा,‘’भगवान श्रीराम सबकी आस्था के प्रतीक हैं। राम मंदिर मामले की सुनवाई तेजी से हो और अदालत जल्द अपना फैसला सुनाए, यही हमारी मंशा है।’’
अनुच्छेद 370 समाप्त करके मोदी और शाह ने उठाया ऐतिहासिक कदम : अजय भट्ट
दीयाकुमारी ने कहा,‘‘हम भगवान श्रीराम के वंशज हैं उसका आधार हमारे पास है। हस्तलिपि,वंशावली, दस्तावेज हमारे पोथी खाने में मौजूद हैं।’’ उन्होंने कहा कि मंदिर जल्द से जल्द बनना चाहिए और इसमें रुकावटें नहीं आनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



