राजस्थान से चौकाने वाला मामला सामने आया जिसे सुनकर शायद आप यकीन भी न कर सके। बता दें राजस्थान में एक साधु ने खनन के विरोध में अपने आप को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार भरतपुर के डीग में आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु विजय दास की मृत्यु को लेकर राजस्थान में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की एक जांच समिति गठित की है जो मौके पर जाकर इसकी छानबीन करके उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी।
साधु विजय दास की शुक्रवार रात नई दिल्ली के अस्पताल में हुई मृत्यु
दरसल साधु विजय दास की शुक्रवार देर रात नई दिल्ली के अस्पताल में मृत्यु हो गई। डीग क्षेत्र में खनन गतिविधियों को बंद करने की मांग को लेकर जारी साधु-संतों के आंदोलन के बीच उन्होंने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया था। उनका नयी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था।
BJP ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा
मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि अगर अधिकारी और सत्ता से जुड़े राजनेताओं ने समय रहते संतों की बात सुनी होती तो एक साधु की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा, ‘‘घटना के बाद मुख्यमंत्री असहाय हो कर स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि प्रदेश में अवैध खनन नहीं रुक रहा। इससे स्पष्ट है कि संत की मौत का जिम्मेदार अगर कोई है तो वह राज्य सरकार है।’’


Download Android App
Download iOS App



