राजस्थान में बंद स्कूलों को खोलने को लेकर विभाग ने एसओपी तैयार कर ली हैं। कोरोना महामारी की वजह से पिछले 7 महीनों से बंद चल रहे स्कूल राजस्थान में अंतत: 2 नवंबर से शुरू हो सकते हैं। अधिकारियों ने कहा है कि कम से कम कक्षा 10 वीं से 12 वीं के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं।
राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि राज्य शिक्षा विभाग ने 3 दिन पहले ही राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें 2 नवंबर से कक्षा 10 वीं से उपर की कक्षाओं को खोलने की बात कही गई है। अब विभाग को राज्य सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
उन्होंने कहा, “इसके लिए एक विस्तृत एसओपी का ड्रॉफ्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजा गया है। हमारी चिंता यह सुनिश्चित करने की है कि कम से कम स्कूलों को 150 दिनों तक चलाया जा सके जो कि एक शैक्षणिक स्कूल सत्र के संचालन के लिए बेहद जरूरी है।” एसओपी में शिक्षकों और छात्रों के लिए तमाम दिशानिर्देश शामिल किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



