अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के नीमराणा पुलिस की ओर से बहरोड क्षेत्र में देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू कर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए छेह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से खेले गए मैच पर सट्टा लगाते हुए करीब दो लाख रुपए और 50 लाख से अधिक का हिसाब बरामद किया है।
उनके कब्जे से 14 मोबाइल, लैपटॉप, मोबाइल चार्जर और चार रजिस्टर सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और सट्टे के बड़े ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है।

– वार्ता


Download Android App
Download iOS App




