राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किये जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक एक करोड़ 74 लाख 41 हजार से अधिक कोरोना टीके लगाये चुके है। चिकित्सा विभाग के अनुसार शुक्रवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी एक करोड़ 74 लाख 41 हजार 995 खुराक लग चुकी हैं। शनिवार को एक लाख 67 हजार 788 टीके लगे।
अब तक लगे टीकों में एक करोड़ 40 लाख 91 हजार 739 पहली खुराक जबकि 33 लाख 50 हजार 256 दूसरी खुराक शामिल हैं। इस दौरान साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 54 लाख 28 हजार 786 पहली एवं 17 लाख आठ हत्रार 728 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं। शनिवार को इन आयु के 21 हजार 693 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 13 हजार 188 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई।
इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 57 लाख 48 हजार 175 लोगों को पहली जबकि आठ लाख 57 हजार 81 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। शनिवार को 45 से 59 आयु वर्ग के 98 हजार 857 लोगों को पहली जबकि 12 हजार 901 लोगों को दूसरी खुराक लगी।
गत एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 18 लाख 53 हत्रार 431 लोगों को पहली खुराक लगी है। शनिवार को 18 से 44 आयु के 13 हजार 842 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक लगी है।


Download Android App
Download iOS App



