राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए कुशल मानव संसाधन को जरूरी बताते हुए मंगलवार को कहा कि शिक्षाविद् उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप ऐसे पाठयक्रम विकसित करें, जो राष्ट्र के दीर्घकालीन विकास में उपयोगी हो सकें।
मिश्र ने मणिपाल विश्वविद्यालय और राजस्थान चैम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं एवं उद्योगों के समन्वय से शोध एवं अनुसंधान के ऐसे कार्य किए जाने चाहिए, जिनसे राष्ट्रीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग मानव हित में हो सके।
उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से कहा कि वे ऐसे पाठ्यक्रम बनाएं, जिनसे छात्र स्वरोजगार की तरफ प्रवृत्त होकर रोजगार देने के योग्य भी हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओ में शिक्षण के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल विकसित करने पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



