जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज निर्देश दिया कि फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के उपचार का ध्यान रखा जाये। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश एवं कांचीपुरम के प्रवास पर हैं।
उन्होंने टेलीफोन पर जोधपुर जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बच्चन की देखभाल और उपचार का पूरा ध्यान रखा जाये। बच्चन की जोधपुर में फिल्म शूटिंग के दौरान कल देर रात तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उनका उपचार किया जा रहा है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



