बारां : ये मामला राजस्थान के बारां जिले का है जहां बारां जिले की छीपाबडौंद तहसील के सारथल में आज एक किशोरी ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई ।
वही ये भी बताया गया है कि केरोसिन से झुलसी किशोरी को गंभीरावस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पूजा भील ने सुबह कमरे का दरवाजा बंद कर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी।
आग की लपटे देख और किशोरी के चिल्लाने की आवाज पर परिवार वाले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और उसे अकलेरा ले गए। जहां से झालावाड़ रैफर कर दिया। इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड दिया। मृतका के पिता नहीं है। पुलिस ने किशोरी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है।


Download Android App
Download iOS App



