पिंक सिटी जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) परिसर में कुत्तों की क्रूरतापूर्वक हत्या करने के मामलें में दोषी लोगों के खिलाफ राजस्थान जन मंच ने कार्यवाही करने की मांग की है।
मंच के महासचिव अधिवक्ता कमल लोचन ने मालवीया नगर थानाधिकारी को पत्र लिखकर आरोपी संस्थान की चेयरमैन सुश्री चित्रा रामाकृष्णन, निदेशक उदय कुमार एवं अन्य के विरूद्ध पशु क्रूरता एवं पशु वध करने के मामले में एफ.आई.आर। दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।
श्री लोचन ने पत्र में लिखा कि आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर निर्ममतापूर्ण तरीके से अपने अधिकार क्षेत्र संस्थान परिसर में कुत्तों के हाथ-मुंह और पैर कटिलें तारों और रस्सियों से बांधकर उन्हें खुले वातावरण में तड़प-तड़प कर मरने के लिये छोड़ा और इससे कुछ कुत्तों की मौत हो गयी।
इसके अलावा कुछ कुत्तों को जीवित अवस्था में चूहें, चीटीं, कौएं आदि पशु-पक्षियों का शिकार होना पड़ा।
उन्होंने कहा कि इस गैर कानूनी कार्य के लिये आरोपियों के खिलाफ़ स़ख्त कानूनी कार्यवाहीं की जाये एवं कड़ी सजा दिलवाई जाये।


Download Android App
Download iOS App



