प्रदेश में बाड़मेर के पचपदरा में करीब 43 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को अब तक का सबसे बड़ा निवेश बताते हुये राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि इससे प्रदेश का भविष्य संवर जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को इस परियोजना का पचपदरा में शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के हित में लगने वाली इस रिफाइनरी के फायदे जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किये।
इस प्रकार के 30 रथ अगले 15 दिनों तक प्रदेश के 29 जिलों की गांव-ढाणियों में जाकर फिल्मों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बाड़मेर रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना और इससे होने वाले फायदों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



