राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि पेपर लीक मामलों में अधिकतम आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा का प्रावधान करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा।
सीएम गहलोत ने ट्वीट किया, राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि RPSC, DOP, RSSB एवं अन्य हितधारकों के साथ चर्चा कर बेहतर प्रक्रिया तैयार करें। पेपर लीक के खिलाफ बनाए गए कानून में भी अधिकतम सजा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में बिल (विधेयक) लाने का फैसला किया है।
राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि RPSC, DOP, RSSB एवं अन्य हितधारकों के साथ चर्चा कर बेहतर प्रक्रिया तैयार करें। पेपर लीक के खिलाफ बनाए गए कानून में भी अधिकतम सजा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए आगामी विधानसभा…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 4, 2023


Download Android App
Download iOS App



