राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यकीन है कि अजमेर और अलवर लोकसभा सीटें तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में आने वाली है।
कोटा में आज मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने कहा कि तीनों सीटों पर कल हुए उपचुनाव में कांग्रेस को ही जीत मिलेगी। इसबीच, तीनों सीटों के लिए एक फरवरी को होने वाली मतगणना से पहले राज्य निर्वाचन विभ्राग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राज्य निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मतगणना की जानकारी प्रत्येक दौर के आधार पर विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि यह उपचुनाव भाजपा सांसद प्रो. सांवर लाल जाट (अजमेर), सांसद चांद नाथ योगी (अलवर) और मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण हुए हैं।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



