झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में कल रात दो अलग अलग दुघटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चिड़ावा के नजदीकी नारी रेलवे स्टेशन के पास कल रात नारी निवासी मनीराम (45) मेघवाल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी दुर्घटना में कस्बे के झुंझुनूं रोड़ पर ओजटू गांव के आगे परसादाराम की ढाणी में बीती रात शहर के मिठाई विक्रेता शिवरतन मालसरिया सहित दो लोगों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शिवरतन अपने एक परिचित बख्तावरपुरा गांव के जगमाल सिंह (64) के साथ बाइक पर जा रहा था कि झुंझुनूं की तरफ से आरही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



