कर्ज के बोझ से दबे प्रेमी की मदद करने लिए एक युवती ने पहले तो एक युवक से दोस्ती गांठी। फिर उसका अपहरण कर फिरौती में तीन लाख रुपए लेकर युवकी की हत्या कर दी। आपको बता दें कि यह युवती एटीएम लूट, पीटा एक्ट और एक हजार से ज्यादा लोगों को ठगने जैसी वारदातों में भी लिप्त रही है। आपको बता दे कि ये मामला राजस्थान के जयपुर के आमेर थाना इलाके का है जहां आमेर थाना इलाके में सूटकेस में मिली 25 वर्षीय युवक की लाश की पहचान के साथ ही पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवती और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुताबिक , कि मृतक जयपुर का एक बड़ा कारोबारी था और सोशल मीडिया पर उसे फंसाकर एक युवती ने नाजायज संबंध बना लिए और फिर ब्लैकमेल करने लगी थी। कारोबारी का नाम दुष्यंत था और वो कई दिनों से लापता था। तभी आमेर इलाके में गुरुवार शाम करीब 7 बजे उसकी लाश एक सूटकेस में नई माता मंदिर के पास सड़क किनारे पर मिली थी। पुलिस ने चंद घंटों में वारदात को सुलझा लिया।
पुलिस ने अनुसार , सरायबावड़ी के नजदीक नई माता मंदिर के पास शाम सात बजे एक संदिग्ध सूटकेस पड़े होने की सूचना मिली थी। पीसीआर मौके पर पहुंची तो सूटकेस भारी लगा। इसके बाद थानाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो सूटकेस में शव निकला। तब तक मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर चोट का निशान हैं पुलिस हेड इंजरी ही मौत की वजह बता रही है। आपको बता दें कि दुष्यंत का बुधवार को झोटवाड़ा से अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद बदमाशों ने दुष्यंत के परिजनों से दस लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम नहीं मिलने पर बदमाशों ने उसकी धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को सूटकेश में भरकर आमेर में फेंक दिया।
वही पुलिस का ये भी कहना है कि लाेगाें काे अपने जाल में फंसाने के लिए प्रिया सेठ ने वेबसाइट बना रखी थी। वह अपने सुंदरता के जाल में फंसा लोगों से मोटी रकम ऐंठती थी। पिछले छह साल से गंदा धंधा कर रही थी। मानसरोवर स्थित निजी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उसने ऑनलाइन एस्कॉर्ट सेवाएं (वेश्यावृत्ति) का कारोबार शुरू कर दिया था। पुलिस पूछताछ में खुद अपना कच्चा चिट्ठा खोलने वाली युवती का कहना है कि वह मूलत: फालना (पाली ) की रहने वाली है। फिलहाल वह सी ब्लॉक में किराए से रहती है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



