मोर नदी में मारुति वैन से गिरने से दो लोगों की मौत

Summary :

NULL

राजस्थान के बांसवाडा जिले के कुशलगढ थाना क्षेत्र में आज एक अनियंत्रित मारूति वैन के मोर नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो सगे भाईयों की डूबने से मौत हो गई, जबकि वैन में सवार दो रिश्तेदार घायल हो गये।

पुलिस जांच अधिकारी शाकर चंद ने बताया कि मारूति वैन में सवार दिलीप :60: और उसका भाई विपिन कुमार (55) अपने दो रिश्तेदारों अजबलाल और सुमित के साथ कुशलगढ़ से जैन मंदिर जा रहे थे।

मोर नदी के पास एक मवेशी को बचाने के फेर में उनकी मारूति वैन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई, जिससे दिलीप और विपिन कुमार की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि अजब लाल और सुमित घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। घायलों को कुशलगढ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team