राजस्थान के श्रीगंगानगर में जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो दो हजार रूपये के चालीस हजार के नकली नोट बरामद करते हुये दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सूरतगढ़ थानाधिकारी निकेत पारीक ने बताया कि कस्बे में बीते एक डेढ़ महीने से पुलिस को दो दो हजार के नकली नोट बाजार में चलाए जाने की सूचना गुप्त रूप से मिल रही थी। पुलिस ने इस संबंध में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ पूछताछ की गई। पुलिस पुछताछ के आधार पर कल देर शाम सरदागढ निवासी मोहम्मद हुसैन (36) निवासी सरदारगढ़ तथा सूरतगढ के रहने वाले अश्वनी गिरी (26) को दोनो के पास से दो दो हजार के कुल चालीस हजार के बीस नोट बरामद किये।
बरामद किए गए दो हजार के नोट बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। देखने से प्रतीत होता है कि यह नोट किसी पि्रंटिंग प्रेस से बनाए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह नकली नोट पहले मोहम्मद हुसैन के पास आए। इसके बाद वह अश्विनी के साथ मिलकर इन को बाजार में चलाने लगा। एक दो दुकानदारों को शक हुआ तो उन्होंने थाने में आकर इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उनके पास यह नकली नोट कहां से और कैसे पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार जल्दी ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने तथा नकली नोट बरामद होने की संभावना है। कोतवाली में निकेत पारीक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच आगे उन्हें ही सौंपी गई है।


Download Android App
Download iOS App



