राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में कल देर रात्रि एक मोटसाईकिल के पेड़ से टकरा जाने से दो युवको की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार ग्राम जावली निवासी कपिल मीणा (20) एवं मोनू शर्मा (19) धाराकाबास गांव में अपने मित्र के घर मे आयोजित लगन टीका समारोह में भाग लेने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे कि मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने के कारण दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
घटना में घायल दोनों युवको को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल मे भर्ती कराया जहां मोनू शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गयी। दूसरे घायल युवक कपिल मीणा को उचचार हेतु जयपुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में सिकंदरा के पास मौत हो गई। मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



