अज्ञात लोगों ने लगाई झोपड़ियों में आग, लाखों का नुकसान

Summary :

राजस्थान में अलवर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रताप बंध के समीप धीमर बस्ती की झोपड़ियों में आज अज्ञात लोगों ने आग लगा दी जिससे करीब आधा दर्जन झोपड़ियों जलकर राख हो गई।

राजस्थान में अलवर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रताप बंध के समीप धीमर बस्ती की झोपड़ियों में आज अज्ञात लोगों ने आग लगा दी जिससे करीब आधा दर्जन झोपड़ियों जलकर राख हो गई। 
सूत्रों ने बताया कि झोपड़ी में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। धीमर बस्ती निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी छह बेटियों की शादी 29 जनवरी को है और 21 जनवरी को लगन जानी है। 
उसके शादी के लिए करीब छह लाख रुपये इकट्ठे किए हुए थे और सोने-चांदी के जेवरात थे। कुछ लोगों ने झुग्गियों में आग लगा दी इससे उसका सारा सामान और नए कपड़ जलकर राख हो गए। जिन लोगों ने आग लगाई है उन लोगों को उनकी बच्ची ने आग लगाते हुए देखा है। वे लोग आग लगाकर भाग गए। 
उधर सूचना मिलने के बाद प्रताप वन चौकी के कर्मचारी और दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पीड़ति महिला ने बताया कि वह पिछले 40 साल से प्रताप बंध पर सिंघाड़ की खेती करके अपने परिवार का पालन करते हैं। 
इस आगजनी से पीड़ित परिवार की खुशियां गम में बदल गया। इस भीषण सर्दी में पूरी बस्ती के लोग खुले आसमान तले आ गए।

Shera Rajput