सीकर : राजस्थान में सीकर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार को दो बाइक सवारों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से जगदीश (47) और सुभाष (37) गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया जबकि सुभाष ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। उन्होंने बताया कि दोनों बाइक से नीमकाथाना अपने घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



