जयपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को आए एक्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे, और करोड़ों भारतीयों के सपनों को साकार करेंगे।
एक्जिट पोल के रुझानों में भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है।
गहलोत ने केदारनाथ में ध्यान लगाने को लेकर मोदी का उड़ाया मजाक
राजे ने कहा कि ‘हर जन मोदी, हर मन मोदी’ का नारा एक बार फिर राजग की जीत के साथ महत्व हासिल करेगा।
वसुंधरा ने कहा, ‘पिछले पांच सालों में भारत में जो विकास हुआ है, उससे भारतीयों के भीतर मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। अब राजग राजस्थान में 2014 की तरह सभी 25 सीटें जीतकर दोबारा अपनी सरकार बनाएगा।’


Download Android App
Download iOS App



