Rajasthan में बेमौसम बारिश का कहर, बिजली गिरने से हुई 7 लोगों की मौत

Summary :

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बता दें शुक्रवार को आंधी-पानी के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राजस्थान में कहर बनकर बरसी बारिश आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत CM भजनलाल ने मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान CM भजनलाल ने ये दिए निर्देश आपको बता दें राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने…

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बता दें शुक्रवार को आंधी-पानी के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

  • राजस्थान में कहर बनकर बरसी बारिश
  • आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत
  • CM भजनलाल ने मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

CM भजनलाल ने ये दिए निर्देश

आपको बता दें राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को नियमानुसार समुचित सहायता एवं इलाज उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए।

बिजली के गिरने से एक स्कूली छात्रा और एक युवक की मौत

पुलिस के अनुसार, सवाई माधोपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दंपत्ति सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। पुलिस ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा थाना इलाके में खेत में काम कर रहे दंपति राजेन्द्र मीणा (30) और उनकी पत्नी जलेबी मीणा (28) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।इसी तहर भेरावडा कलां थाना क्षेत्र में सतवीर की और मित्रपुरा थाना क्षेत्र में धन्नालाल मीणा नामक व्यक्ति की मौत हो गई। दौसा पुलिस के नियंत्रण कक्ष के अनुसार जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली के गिरने एक स्कूली छात्रा और एक युवक की मौत हो गई।साथ ही उन्होंने बताया कि दोलतपुरा स्कूल से घर लौट रही चाइना मीणा (17) की जाबता के पास आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, वहीं लालसोट पर देवली मोड के पास आकाशीय बिजली गिरने से शाहरूख (30) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चाकसू थाना क्षेत्र के देवगांव में आकाशीय बिजली गिरने से बीना देवी (35) की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला झुलस गई।

आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं (आंधी) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को भी बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं व कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। उन्होंने बताया कि रविवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है और अगले चार से पांच दिन राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team