पंजाब में कांग्रेस द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से राजस्थान और छत्तीसगढ़ की राजनीति पर भी इसका असर पड़ता नजर आ रहा है। इस बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सीएम अशोक गहलोत से लंबे समय से मतभेद रखने वाले सचिन पायलट राहुल गांधी से मुलाकात के लिए राहुल गांधी के घर पहुंचे हैं। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।
तीनों नेताओं के बीच यह एक सप्ताह के बीच दूसरी मुलाकात है। आपको बता दें की सचिन पायलट पिछले साल से ही अशोक गहलोत से नाराज हैं और बगावत का बिगुल फूंक चुके हैं। उनका बीजेपी में जाना लगभग तय माना जा रहा था। हालांकि, आखिरी समय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें मना लिया था। हालांकि, सचिन पायलट गुट से उस समय जो वादे किए गए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है


Download Android App
Download iOS App



