जयपुर : राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द, राठौड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार कर काम करना चाहिए। श्री राठौड़ आज यहां जिला परिषद के तहत संचालित ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि योजना में वर्ष 2016-17 के कार्यों को प्रदेश में आगामी 14 दिसम्बर तक पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है, इसके लिए जिले के विकास अधिकारी (बीडीओ) अपना कार्य योजना तैयार कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जयपुर जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन के ग्राफ में आशातीत प्रगति हो रही है। उन्होंने पीएमएवाई के कार्य को गंभीरता से लेने और समय पर किश्त जारी करने के निर्देश भी दिये।


Download Android App
Download iOS App



