बाड़मेर : राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में बालोतरा थानान्तर्गत सोमवार देर रात एक युवक—युवती ने कथित तौर पर रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
सहायक पुलिस निरीक्षक शैतानसिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘खुड़ासा गांव के एक युवक और एक युवती ने चलती रेल के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या क र ली।’’ उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला कि युवक और युवती एक दुसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। मृतक युवक की पहचान तगाराम (30) और युवती की पहचान लक्ष्मी (22) के रूप में की गई है।


Download Android App
Download iOS App



