Banana Sheera Recipe in Hindi: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं बनाना शीरा का भोग, मोदक से हटकर बनाएं यह खास प्रसाद

Summary :

अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर भगवान को प्रसन्न करने के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो बनाना शीरा आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। मोदक और लड्डू तो इस मौके पर खूब बनाए जाते हैं, लेकिन आप इस गणेश उत्सव पर कुछ स्पेशल बना सकते हैं। इसे देशी घी और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है। बनाना शीरा को आप पूजा के बाद परिवार के साथ खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है और न ही लंबे समय तक रसोई में खड़ा रहना पड़ता है। आइए इसे बनाने…

अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर भगवान को प्रसन्न करने के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो बनाना शीरा आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। मोदक और लड्डू तो इस मौके पर खूब बनाए जाते हैं, लेकिन आप इस गणेश उत्सव पर कुछ स्पेशल बना सकते हैं। इसे देशी घी और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है। बनाना शीरा को आप पूजा के बाद परिवार के साथ खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है और न ही लंबे समय तक रसोई में खड़ा रहना पड़ता है। आइए इसे बनाने का आसान तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं

बनाना शीरा बनाने का तरीका

How to Make Banana Sheera
How to Make Banana Sheera (Source: Social Media)

सामग्री

  • सूजी (रवा): 1 कप
  • पके हुए केले: 2
  • शुद्ध घी: 4 से 5 बड़े चम्मच
  • चीनी: ¾ कप
  • पानी या दूध: 2.5 से 3 कप
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स: थोड़े से काजू और किशमिश
  • केसर के धागे

बनाना शीरा बनाने की विधि

Banana Sheera Kaise Banaye
Banana Sheera Kaise Banaye (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसके बाद इसमें काजू और किशमिश डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
  • उसी कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और धीमी आंच पर सूजी डालें और लगातार चलाते हुए हल्का भूनें।
  • अब भूनी हुई सूजी में धीरे-धीरे गुनगुना पानी या दूध डालें। इस बात का ध्यान रखें कि गांठें न पड़ें।
  • इसे लगातार चलाते रहें जब तक सूजी सारा पानी सोख न ले।
  • जब सूजी पक जाए और पानी सूख जाए, तब इसमें मैश किए हुए केले और चीनी डालें।
  • इसे अच्छी तरह मिलाएं। चीनी घुलने तक और मिश्रण के कढ़ाई छोड़ने तक 2-3 मिनट पकाएं।
  • लास्ट में इलायची पाउडर और भुने हुए काजू-किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब गैस बंद कर दें और शीरे को 2 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब आपका टेस्टी बनाना शीरा बनकर तैयार है।

शीरा बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • शीरे में मिठास और अच्छी खुशबू के लिए हमेशा पूरी तरह पके हुए और मीठे केलों का इस्तेमाल करें।
  • सूजी को हमेशा धीमी आंच पर भूनें ताकि वह अंदर तक पक जाए और कच्चापन न रहे।
  • सूजी में हमेशा गर्म या गुनगुना पानी/दूध ही डालें। ठंडे पानी से सूजी में गांठें पड़ सकती हैं।
  • अगर आपको ज्यादा रिच और क्रीमी शीरा पसंद है, तो पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करें।

Also Read: Paan Modak Recipe in Hindi: घर पर बनाएं टेस्टी और रिफ्रेशिंग पान मोदक, यहां देखें इसे बनाने की विधि और टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।