Black Forest Cake Recipe: बर्थडे हो या कोई खास मौका, इस आसान तरीके से घर पर बनाएं Black Forest Cake, लोग पूछेंगे Recipe

Black Forest Cake Recipe

जन्मदिन हो या कोई स्पेशल मौका, हर कोई केक लाने के बारे में जरूर सोचता है, क्योंकि केक को देखते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। ऐसे में अगर बात करें ब्लैक फॉरेस्ट केक कि तो ये हर किसी को बेहद पसंद होता है। इसका सवाद चखते ही लोगों का मन होता है कि इसे पूरा का पूरा ही खा जाएं, तो देर किस बात कि चलिए जानते हैं, इस केक को घर बनाने की आसान रेसिपी के बारे में, इसकी सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय और सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है।

Black Forest Cake बनाने का तरीका

Black Forest Cake Recipe in Hindi
Black Forest Cake Recipe in Hindi (Source: Social Media)

सामग्री

स्पंज बनाने के लिए

  • मैदा
  • कोको पाउडर
  • चीनी (पिसी हुई)
  • बेकिंग पाउडर
  • बेकिंग सोडा
  • दूध
  • मक्खन या तेल
  • वैनिला एसेंस

सजाने के लिए

  • व्हिप्ड क्रीम
  • चेरी (कटी हुई)
  • चेरी सिरप या चीनी का पानी
  • डार्क चॉकलेट (कद्दूकस की हुई)

ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने की विधि

How to Make Black Forest Cake
How to Make Black Forest Cake (Source: Social Media)
  • इस केक को बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें।
  • इसके बाद एक बर्तन में पिसी हुई चीनी, तेल, दूध और वैनिला एसेंस को मिलाएं।
  • इसके बाद सूखे मिश्रण को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में डालकर मिलाएं और घोल बना लें।
  • इसके बाद बेकिंग टिन को थोड़े से तेल या बटर से चिकना करके उसमें मैदा छिड़कें।
  • फिर बनाए गए घोल को टिन में डालकर पहले से गर्म ओवन में 180°C पर 30 मिनट पकाएं।
  • इसके बाद चेक करें कि केक पक गया है या नहीं, इसके लिए चाकू डालकर देखें।
  • अगर चाकू साफ बाहर आती है, तो केक बनकर तैयार है। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • इसके बाद जब ये केक ठंडा हो जाए, तो इसे चाकू से दो या तीन परतों में काट लें।
  • इसके बाद पहली लेयर पर थोड़ा चेरी सिरप लगाएं, ताकि केक अंदर से सॉफ्ट बने।
  • इसके बाद व्हिप्ड क्रीम की एक अच्छी परत फैलाकर उसके ऊपर कटी हुई चेरी डालें।
  • फिर इसके ऊपर केक की दूसरी लेयर रखकर फिर से चेरी सिरप और व्हिप्ड क्रीम लगाएं।
  • फिर पूरे केक को बची हुई व्हिप्ड क्रीम से अच्छी तरह कवर कर लें।
  • इसके बाद केक के चारों तरफ और ऊपर कद्दूकस की हुई डार्क चॉकलेट छिड़कें।
  • अगर आप चाहें तो पाइपिंग बैग की मदद से ऊपर क्रीम के छोटे-छोटे फूल बना सकते हैं।
  • अब आपका टेस्टी और शानदार ब्लैक फॉरेस्ट केक बनकर तैयार है। इसे आप बच्चों के साथ एन्जॉय करें।

ब्लैक फॉरेस्ट केक के लिए टिप्स

  • केक को हमेशा पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही काटें। गर्म केक को काटने से वो टूट जाएगा।
  • क्रीम को व्हिप करते समय ध्यान रखें कि बर्तन और ब्लेड्स ठंडे हों, इससे क्रीम जल्दी और अच्छी गाढ़ी होती है।
  • केक को बेकरी जैसा सॉफ्ट बनाने के लिए चेरी सिरप या शुगर सिरप का इस्तेमाल करें।
  • इसे सजाने के बाद कुछ देर के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रखें।

Also Read: Homemade Kiwi Cake Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा Fresh और Spongy Kiwi Cake, यहां देखें इसे बनाने की Easy Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।