रोज टिफिन में क्या बनाएं? यहां देखें लंच बॉक्स के लिए 5 झटपट और Healthy Recipes

Easy Lunch Box Recipe Ideas
Easy Lunch Box Recipe Ideas: सुबह की हड़बड़ी में टिफिन तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो झटपट बनें। हमें कुछ ऐसा चाहिए जो बनाने में आसान हो, स्वाद में लाजवाब हो और सेहतमंद भी हो। अगर आप भी रोज़ यही सोचते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। ऑफिस जाने वाले हों, कॉलेज स्टूडेंट हों या घर पर बच्चों के लिए कुछ हेल्दी बनाना चाहते हों- ये 4 झटपट टिफिन रेसिपीज़ आपके बहुत काम आएंगी।

Easy Lunch Box Recipe Ideas: टिफिन के लिए ये 4 रेसिपीज़ है बेस्ट

Easy Lunch Box Recipe Ideas
Easy Lunch Box Recipe Ideas (Source: Social Media)

1. पनीर-वेजी रैप (Paneer-Veggie Wrap)

पनीर सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ टेस्टी भी होता है। रैप बनाने के लिए रोटी लें  उसपर थोड़ी हरी चटनी या मायोनीज़ लगाएं। अब भुने हुए पनीर के क्यूब्स, कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज और गाजर डालें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और इसे रोल करके फॉयल या बटर पेपर में लपेट दें। पनीर-वेजी रैप तैयार है, इसे टिफिन में पैक करें।

2. वेज पुलाव (Veg Pulao)

रात के चावल अगर बच गए हैं या आप कुछ हल्का चाहते हैं, तो वेज पुलाव बेस्ट हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच में घी में जीरा, राई और करी पत्ता का तड़का लगाएं। प्याज, टमाटर, मटर, गाजर, बीन्स जैसी अपनी पसंद की सब्जियां डालें। अब पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा सा गर्म मसाला और नमक मिलाएं। इसे रायते के साथ टिफिन में पैक करें।

3. मिक्स वेज पराठा (Mixed Veg Paratha)

अगर आप रोटी और सब्जी अगल-अलग नहीं बनाना चाहते तो मिक्स वेज पराठा बना लें। उबले आलू, कद्दूकस की हुई गोभी, गाजर और बारीक कटी पालक को आटे के साथ गूंथ लें। साथ में थोड़ा नमक, अजवाइन और हल्दी मिलाएं। इसके पराठे बनाएं। अचार के साथ टिफिन में पैक करें।

4. कॉर्न-चीज़ सैंडविच (Corn Cheese Sandwich)

सैंडविच हर किसी को पसंद होते हैं। कॉर्न-चीज़ सैंडविच बनाने के लिए उबले हुए कॉर्न में चीज़ और थोड़ी काली मिर्च मिलाएं। इसे ब्रेड स्लाइस के बीच में स्टफ करें और तवे पर या ग्रिल पर सेंक लें। टोमैटो केचप के साथ टिफिन में पैक करें।

5. मिनी उत्तपम (Mini Uttapam)

सूजी की डिशेज काफी स्वादिष्ठ और सेहतमंद होती हैं। उत्तपम बनाने के लिए सूजी और दही का घोल तैयार करें। इसमें बारीक कटी सब्जियां मिलाएं। तवे पर छोटे-छोटे उत्तपम फैलाएं और सुनहरा होने तक सेकें। इसे धनिया पुदीने की चटनी के साथ टिफिन में पैक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।