खाने का स्वाद बढ़ाएगा यह Homemade Masala, जानें घर पर तैयार करने का सही तरीका और सामग्री

Homemade Masala Recipe

Homemade Masala Recipe: जब घर में कुछ पकवान बनता है, तो उसमें मसालों का बेहद अनोखा रोल होता है। भारत के रसोई में आपको तरह-तरह के मसाले देखने को मिल जाएंगे क्योंकि किसी भी पकवान के स्वाद तभी आता है जब मसालों का अच्छा मेल हो पहले के समय में महिलाएं खड़ा मसाले का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती थीं। लेकिन आजकल बाजार में अलग-अलग तरह के मसाले मिलने लगे हैं। जो किसी भी सब्जी या डिश का स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ा देते हैं। किसी भी डिश को बनाने के लिए जैसे छोले के लिए अलग, पनीर के लिए अलग मसाले बाजार में आते हैं। बाजार में नई-नई चीज मिलने के साथ ही मिलावट भी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आज हम आपको आसान टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप घर पर आसानी से बेहतरीन मसाला बना सकते हैं।

Homemade Masala Recipe: मसाला बनाने का आसान तरीका

सामग्री

  • 2 टेबलस्पून जीरा,
  • 3 टेबलस्पून धनिया बीज,
  • एक टेबलस्पून हरी इलायची,
  • एक टेबलस्पून काली मिर्च और एक टेबलस्पून लौंग
  • 2-3 दालचीनी टुकड़े
  • 4-5 तेज पत्ता,
  • एक जायफल,
  • 2-3 बड़ी इलायची
  • एक टेबलस्पून सौंफ
  • जावित्री के 1 से 2 टुकड़े

मसालों को भूनें

  • मसाला बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में धीमी आंच पर सभी मसालों को भून लें।
  • मसालों को आप धीरे-धीरे भूनें, ताकि मसालों का स्वाद और सुंगध अच्छा हो जाए।
  • अब भुने हुए मसालों को एक प्लेट में निकालें और पूरी तरह से ठंडा होने दें।

भुने मसालों को पीसें

  • मसालों को ठंडा करने के बाद मिक्सर या ग्राइंडर में बारीक पीस लें।
  • मिक्सर में मसालों को बिल्कुल महीन होने तक पीस लें।
  • अब पिसे हुए मसाले को एक छलनी की मदद से छान लें।
  • ताकि उसमें जो भी बड़े टुकड़े हों वो अलग हो जाएं।
  • आप इन्हें दोबारा पीसने के बाद फिर से छान सकते हैं।

Also Read: Market Drinks को कहें अलविदा, घर पर Fresh Coconut से तैयार करें Refreshing और Healthy Milkshakes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।