Trump White House Balcony Dance: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका की राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर ऐसा दृश्य देखने को मिला है, जिससे दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) व्हाइट हाउस की बालकनी पर खड़े होकर जोशीले अंदाज़ में भाषण दे रहे थे। उनके समर्थक नीचे खड़ी थी,, ट्रंप के पक्ष में नारे लगा रहे थे, कैमरे लगातार उनके तरफ फ्लैश कर रहे थे। माहौल पूरी तरह सियासी रैली जैसा था, लेकिन कुछ ही पलों में कुछ ऐसा हुआ जो, सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। जो चीज़ वायरल हुई, वह ‘ट्रंप’ का एक वीडियो था, जिसमें वह पूरे जोश के साथ नाच रहे हैं।
Trump White House Balcony Dance: भाषण के बाद खुश होकर थिरकने लगे ट्रंप
आज डॉनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाऊस की बालकनी पर खड़े होकर भाषण दिया और फिर डांस किया
यक़ीन नहीं होता कि दुनिया को विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ा करके कोई शख़्स ऐसे पेश आ सकता है pic.twitter.com/6W6tM9ljxG
— ANUPAM MISHRA (@scribe9104) March 27, 2026
बता दें कि भाषण खत्म होते ही ट्रंप अचानक म्यूजिक की धुन पर थिरकने लगे। ट्रंप डांस करना शुरू कर दिए। ट्रंप के इस अंदाज़ को देखकर उनके समर्थकों में काफी ख़ुशी दिखी, लेकिन राष्ट्रपति के आलोचकों के लिए यह एक हैरान करने वाला पल था। यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ, जब दुनिया भर में वैश्विक तनाव सातवें आसमान पर है और कई देश आपस की लड़ाई में घुसे हुए हैं। ट्रंप का इस तरह का रिएक्शन कई सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही है।
Donald Trump Dance: सोशल मीडिया पर ट्रंप बने बहस के पात्र
ट्रंप के वीडियो सामने आने से सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे ट्रंप के आत्मविश्वास और उनकी अनोखी शैली का प्रदर्शन बताया, वहीं कई यूज़र्स ने इसे गैर-ज़िम्मेदाराना करार दिया। ढेरों टिप्पणियों में यह सवाल उठाया गया: क्या कोई नेता वैश्विक संकट की कगार पर खड़े होते हुए भी इतना बेपरवाह नज़र आ सकता है? ठीक इसी वजह से इस वीडियो ने एक बहस छेड़ दी है—यह बहस केवल किसी एक घटना के बारे में नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति की प्रकृति और नेतृत्व की गंभीरता के बारे में है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में बेखौफ बदमाश का आतंक, लूट के दौरान ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार


Download Android App
Download iOS App




