How to Make Pineapple Cake: बर्थडे हो या कोई Function, घर पर ऐसे बनाएं Tasty Pineapple Cake, देखें Easy Recipe

Summary :

यह लेख घर पर आसानी से स्वादिष्ट पाइनएप्पल केक बनाने की विधि प्रस्तुत करता है। यह बाहरी केक में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और रंगों से बचने का एक स्वस्थ विकल्प है, और इसे ओवन के साथ-साथ कूकर में भी बनाया जा सकता है।

जब भी घर में जन्मदिन या फिर आपका कुछ मीठा खाने का मन होता है, तो आप बाहर से केक खरीद कर लाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाहर के केक में काफी ज्यादातर केमिकल प्रोडक्ट और कलर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको घर पर पाइनएप्पल केक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर आपके पास ओवन नहीं है फिर भी आप इसे कूकर में बना सकते हैं, तो चलिए यहां देखते हैं, इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

Pineapple Cake बनाने का तरीका

 Pineapple Cake Recipe
Pineapple Cake Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • मैदा – 1.5 कप
  • चीनी (पिसी हुई) – 3/4 कप
  • रिफाइंड तेल या मक्खन – 1/3 कप
  • दूध – 1 कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
  • वैनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • पाइनएप्पल एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
  • विनेगर या नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • व्हिप्ड क्रीम और पाइनएप्पल क्रश
  • शुगर सिरप

पाइनएप्पल केक बनाने की विधि

 Pineapple Cake Recipe in Hindi
Pineapple Cake Recipe in Hindi (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें।
  • अगर आप कुकर में बना रहे हैं, तो इसमें नमक डालकर उसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए ढक्कन रखें।
  • अब एक बड़े कटोरे में तेल और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें।
  • फिर इसमें दूध, वैनिला एसेंस, पाइनएप्पल एसेंस और विनेगर डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद इस मिश्रण के ऊपर मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें।
  • फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से हल्के हांथों से मिक्स करें।
  • इसके बाद केक टिन में थोड़ा तेल लगाकर बटर पेपर लगाएं और बैटर को उसमें डाल दें।
  • अब ओवन में 180°C पर 30-35 मिनट के लिए बेक करें।
  • अगर इसे कुकर में बना रहे हैं, तो टिन को कुकर के अंदर स्टैंड पर रखें और 35-40 मिनट तक पकाएं।
  • चाक़ू डालकर चेक करें, अगर साफ बाहर आए तो समझ लीजिए केक पक गया है।
  • अब केक को बाहर निकालकर रखें और इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
  • इसके बाद इसे बीच से दो लेयर में काटें।
  • अब केक पर शुगर सिरप लगाकर केक को सॉफ्ट करें, फिर पाइनएप्पल क्रश लगाएं और व्हिप्ड क्रीम से पूरी तरह कवर करें।
  • अब केक के ऊपर पाइनएप्पल के टुकड़े और चेरी डालकर अच्छे से सजाएं।

केक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • केक को एक ही जगह पर अच्छे से मिक्स करें इससे केक काफी ज्यादा स्पंजी बनता है।
  • केक को बनाने के लिए सारी सामग्री जैसे दूध को रूम टेम्परेचर पर रखें।
  • क्रीम को हमेशा कटोरे में ही फेंटें जब तक इसमें मोटापन न आ जाए।
  • पाइनएप्पल एसेंस बहुत स्ट्रॉन्ग होता है, इसलिए इसे कम मात्रा में ही डालें।

Also Read: Chawal Cutlet Recipe at Home: बचे हुए Chawal से मिनटों में बनाएं Kurkure Cutlet , उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, देखें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।