गर्मियों की डाइट में शामिल करें ये 4 Simple और Tasty इंडियन सलाद, आपको Hydrated और Fresh

Indian Salads for Summer
Indian Salads for Summer: चिलचिलाती धूप और पसीने से तर-बतर कर देने वाली गर्मी में, हमारे शरीर को हल्का और ताजगी भरा भोजन की आवश्यकता होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में सलाद सिर्फ साइड डिश ही नहीं बल्कि एक पौष्टिक आहार है। यह शरीर में पानी की कमी पूरा करता है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यहां कुछ ऐसे सलाद बताए गए हैं जो गर्मियों में आपको न केवल ठंडक देंगे, बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करेंगे।

Indian Salads for Summer: गर्मियों के लिए 4 टेस्टी सलाद

1. Cucumber and Onion Salad

गर्मियों के लिए यह सबसे आसान सलाद है। खीरा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, पेट को ठंडा रखता है और पाचन में सुधार करता है। इसे बनाने के लिए बारीक कटा खीरा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, और थोड़ा सा सेंधा नमक को एकसाथ मिलाएं।

2. Spiced Yogurt Cucumber Salad

दही की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों के लिए बेस्ट कूलिंग फूड है। खीरा और दही का कॉम्बिनेशन आंतों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है। इसे बनाने के लिए दही, कद्दूकस की हुई ककड़ी, भुना जीरा पाउडर, पुदीने की पत्तियां और स्वादानुसार नमक को एकसाथ मिलाएं।

3. Raw Mango and Chickpea Salad

कच्चा आम विटामिन सी से भरपूर होता है, ये शरीर को लू से बचाने में मदद करता है। उबले हुए चने इसे प्रोटीन से भरपूर सलाद बनाते हैं। यह ऊर्जा बनाए रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए उबले काले चने या काबुली चने, बारीक कटा कच्चा आम, प्याज, टमाटर, चाट मसाला और बारीक कटा हरा धनिया।

4. Tomato and Mint Salad

टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और पुदीना अपने ताजगी भरे गुणों के लिए जाना जाता है। यह हल्का और रिफ्रेशिंग सलाद गर्मियों की सुस्ती दूर करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए टमाटर के टुकड़े, ताजा पुदीने की पत्तियां और एक चुटकी काला नमक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।