Instant Snacks Recipe Ideas for Evening: भागदौड़ भरी जिंदगी में जब शाम को थककर ऑफिस से घर आते हैं और हल्की-फुल्की भूख लगती है, तो समझ नहीं कि खाएं तो क्या खाएं। अक्सर ऐसे समय में लोग बाहर से मोमोज, चाऊमीन या समोसे खरीद कर खा लेते हैं।
बाहर का जंक फूड सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। यह आपकी भूख तो शांत कर देता है, लेकिन साथ ही सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। तो क्यों न घर पर ही 10 से 15 मिनट में तैयार होने वाले कुछ मजेदार स्नैक्स बनाकर खा लिया जाएं। यहां पर कुछ रेसिपीज़ दी गई हैं जो बनाने में आसान और खाने में लाजवाब हैं।
Instant Snacks Recipe Ideas for Evening: ये 5 स्नैक्स आएंगे काम

1. रोस्टेड मखाना (Roasted Makhana)
शाम के समय रोस्टेड मखाना बसे हेल्दी और जल्दी बनने वाला स्नैक है। इसे बनाना भी आसान है। एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें। उसमें मखाने डालें और कुरकुरा होने तक भूनें। अब ऊपर से काला नमक, चाट मसाला और थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर छिड़कें। आपका प्रोटीन से भरपूर स्नैक तैयार है।
2. मसाला कॉर्न (Corn Chaat)
कॉर्न स्वाद और सेहत दोने के लिए अच्छा होता है। मसाला कॉर्न बनाने के लिए कॉर्न को उबाल लें। इसमें मक्खन, नमक, काली मिर्च, नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। अगर आपको चटपटा पसंद है, तो थोड़ा चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
3. ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza)

बच्चों से लेकर बड़ों तक, पिज्जा सबको पसंद है। आप इसे ब्रेड पर भी आसानी से बना जा सकते हैं। इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस या केचप लगाएं। ऊपर से बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और मोजरेला चीज डालें। तवे पर थोड़ा मक्खन लगाकर धीमी आंच पर ढककर पकाएं जब तक चीज पिघल न जाए। आपका ब्रेड पिज्जा तैयार है।
4. पनीर टिक्का सैंडविच (Paneer Tikka Sandwich)
ज्यादातर घरों में पनीर रखा ही होता है। आप इससे भी एक रेसिपी बना सकते हैं। पनीर को छोटे टुकड़ों में काटें। इसमें तंदूरी मसाला या थोड़ा सा नमक मिर्च मिलाएं। दो ब्रेड स्लाइस के बीच ये पनीर रखें, साथ में थोड़ा प्याज, टमाटर और चटनी लगाएं। इसे तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। आपका पनीर टिक्का सैंडविच तैयार है।
5. सेव-पुरी (Sev Puri)
सेव-पुरी एकदम चटपटी और मज़ेदार डिश है। इसे बनाने के लिए पापड़ी के ऊपर उबले हुए आलू, बारीक कटा प्याज, टमाटर, इमली की चटनी, हरी चटनी और ऊपर से ढेर सारी नमकीन सेव डालें। बाद में हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू छिड़कें। स्वादिष्ठ सेव-पुरी का आनंद लें।





















