गर्मियों में पिएं ठंडी-ठंडी मलाईदार और ताज़गी भरी लस्सी! ट्राई करें 4 नए और Tasty Flavors

Lassi Recipe Ideas for Summer
Lassi Recipe Ideas for Summer: गर्मी के मौसम में ठंडी और मलाईदार लस्सी मिल जाए तो क्या ही बात है। चिलचिलाती धूप में एक गिलास ठंडी लस्सी दिन भर की थकान मिटा देती है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखती है, बल्कि पेट को भी ठंडक पहुंचाती है। गर्मी के मौसम में शरीर को राहत और ताजगी देने के लिए लस्सी एक बेहतरीन ड्रिंक है।
दही वाली मीठी लस्सी तो सबने पी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं लस्सी बनाने के और भी मजेदार तरीके हैं। यहां पर 4 तरीके की लस्सी बताई गई है, जो आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।

Lassi Recipe Ideas for Summer: 4 तरह की टेस्टी लस्सी

Lassi Recipe Ideas for Summer
Lassi Recipe Ideas for Summer (Source: Social Media)

1. रोज लस्सी (Rose Lassi)

गुलाब की खुशबू वाल रोज लस्सी गर्मियों के लिए एक लाजवाब ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए दही, चीनी और गुलाब के शरबत को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब लस्सी को गिलास में डालें और ऊपर से थोड़ा सा गुलाब सिरप या सूखे मेवे डालकर सर्व करें।

2. मैंगो लस्सी (Mango Lassi)

गर्मियों के सीजन में आम सबको पसंद होता है। आम के स्वाद वाली लस्सी भी बहुत स्वादिष्ठ होती है। इसे बनाने के लिए पके हुए आम के टुकड़ों, दही और चीनी को ब्लेंडर में डालकर एकदम स्मूद होने तक चलाएं। गिलास में निकालें और ऊपर से आम के छोटे-छोटे टुकड़ों से सजाकर इसका ठंडा-ठंडा आनंद लें।

Lassi Recipe Ideas for Summer in Hindi

Lassi Recipe Ideas for Summer in Hindi
Lassi Recipe Ideas for Summer in Hindi (Source: Social Media)

3. स्ट्रॉबेरी लस्सी (Strawberry Lassi)

ताजी स्ट्रॉबेरी, दही और चीनी से बनी स्ट्रॉबेरी लस्सी गर्मियों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है। इन सबको एक ब्लेंडर में अच्छी तरह मिक्स करें। इसका हल्का खट्टा-मीठा स्वाद आपको बहुत तरोताजा महसूस कराएगा। आईस क्यूीब्स के साथ इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

4. चॉकलेट लस्सी (Chocolate Lassi)

अगर आप या आपके बच्चे चॉकलेट के शौकीन हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट है। इसे बनाने के लिए दही और चीनी के साथ थोड़ा चॉकलेट सिरप या कोको पाउडर मिलाकर ब्लेंडर में स्मूद होने तक ब्लेंड करें। गिलास में निकालकर ऊपर से चॉकलेट सिरप की टॉपिंग करें और इस ठंडी-ठंडी चॉकलेट लस्सी का लुत्फ उठाएं।

यह भी पढ़ें- रोज टिफिन में क्या बनाएं? यहां देखें लंच बॉक्स के लिए 5 झटपट और Healthy Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।