Moong Dal Idli Recipe in Hindi: दोपहर का लंच हो या रात का डिनर हर किसी को कुछ टेस्टी खाने की इच्छा होती है। इसलिए लोग तरह-तरह की डिश गूगल, यूट्यूब पर देखते हैं कि कोई ऐसी इजी रेसिपी हो जिसे वो कुछ मिनटों में तैयार कर लें और सभी को आसानी से पसंद भी आ जाए। ऐसे में अगर आप कुछ नया और जल्दी बनने वाली रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो आप इस मूंग दाल इडली को एक बार ट्राई कर सकते हैं, जो देखने में टेस्टी और खाने में लाजवाब लगती है। अगर हमारे बताए गए तरीके से इसे आप बनाते हैं, तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आएगी।
Moong Dal Idli Recipe in Hindi: मूंग दाल इडली बनाने की रेसिपी

सामग्री
- मूंग दाल – 1 कप
- सूजी – 2 बड़े चम्मच
- दही – आधा कप
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
- नमक – स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
- राई – आधा चम्मच
- करी पत्ते – 6-7
- तेल – 1 चम्मच
Moong Dal Idli Recipe in Hindi: मूंग दाल इडली बनाने की विधि

- मूंग दाल इडली बनाने के लिए सबसे पहले आपको दाल अच्छी तरह से धो लेनी है, फिर इसे 2-3 घंटे भिगो दें।
- थोड़ी देर बाद जब दाल पूरी तरह फूल जाए, तब उसमें से पानी निकालकर मिक्सर अदरक, हरी मिर्च के साथ पीसें।
- कटोरे में पेस्ट को निकालकर दही और सूजी मिलाएं।
- अब 15 से 20 मिनट के बैटर को रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
- थोड़ी देर बाद इस फुले पेस्ट में नमक डालें और बेकिंग सोडा डालकर फेंट लें।
- अब इडली के सांचे में हल्का सा तेल लगाएं फिर बैटर भरें।
- इसे स्टीमर या इडली कुकर में15-20 मिनट पकाएं।
- जब थोड़ा पक जाए तो चाकू डालकर चेक करें, अगर चाकू साफ निकले तो इडली तैयार है।
- तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई और करी पत्ते डालकर भूनें।
- इस तड़के को इडली के ऊपर डालें और हल्का मिक्स करें।
- अब आपका मूंग दाल इडली बनकर तैयार है। इसे आप गरमागरम सर्व कर सकते हैं।
Also Read: Breakfast में ट्राई करें Crispy Suji Paneer Roll, बच्चों के टिफिन के लिए Perfect Healthy Dish



Download Android App
Download iOS App




