Oats Chilla Recipe in Hindi: सिर्फ 5 मिनट में सेहत और स्वाद का Combo! ऑफिस के लिए झटपट बनाएं Crispy ओट्स चीला; यहां देखें सबसे Easy रेसिपी

Summary :

Oats Chilla Recipe in Hindi: रोज सुबह ऑफिस जाने की जल्दबाजी में अक्सर समझ नहीं आता की क्या ब्रेकफास्ट बनाया जाए। अगर कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है, तो ओट्स चीला सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर एक लो-कैलोरी डिश है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी कई फायदे भी देगी। यह सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं 5 Min Oats Chilla Recipe at Home के बारे में। Oats Chilla Recipe: ओट्स चीला के लिए सामग्री 1 कप ओट्स (पिसा हुआ या पाउडर) 2 चम्मच बेसन या सूजी 2 से 3…

Oats Chilla Recipe in Hindi: रोज सुबह ऑफिस जाने की जल्दबाजी में अक्सर समझ नहीं आता की क्या ब्रेकफास्ट बनाया जाए। अगर कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है, तो ओट्स चीला सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर एक लो-कैलोरी डिश है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी कई फायदे भी देगी। यह सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं 5 Min Oats Chilla Recipe at Home के बारे में।

Oats Chilla Recipe: ओट्स चीला के लिए सामग्री

Oats Chilla Recipe in Hindi
Oats Chilla Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • 1 कप ओट्स (पिसा हुआ या पाउडर)
  • 2 चम्मच बेसन या सूजी
  • 2 से 3 चम्मच दही
  • 1 छोटा बारीक कटा प्याज
  • 1 छोटा बारीक कटा टमाटर
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यक्तानुसार पानी
  • आवश्यक्तानुसार तेल या घी

Oats Chilla Recipe in Hindi: ओट्स चीला कैसे बनाएं?

Oats Chilla Recipe in Hindi
Oats Chilla Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • ओट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में ओट्स का पाउडर, बेसन और दही डालें।
  • अब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा और स्मूथ बैटर तैयार कर लें।
  • अब इस बैटर में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, हल्दी और नमक डालें। सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इस मिक्सचर को 2 मिनट के लिए रख दें ताकि ओट्स पानी सोख लें।
  • गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और तवे पर थोड़ा सा तेल या घी लगाकर उसे चिकना कर लें।
  • अब एक बड़े चम्मच से तवे के बीच में बैटर डालें और उसे हल्के हाथों से गोल आकार में फैलाएं।
  • चीले को मीडियम आंच पर नीचे से सिकने दें। जब ऊपर की सतह सूखी दिखने लगे, तो थोड़ा सा तेल ऊपर लगाकर चीले को पलट दें।
  • दूसरी तरफ से भी इसे क्रिस्पी होने तक सेक लें।
  • आपका गरमा-गरम और हेल्दी ओट्स चीला तैयार है। इसे हरी चटनी, टोमैटो केचप या फिर एक कप कड़क चाय के साथ सुबह के नाश्ते में एन्जॉय कर सकते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।