मेहमानों और बच्चों का जीतना है दिल? सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें ठंडा-ठंडा Strawberry Milkshake; यहां देखें सबसे आसान रेसिपी

Strawberry Milkshake Recipe in Hindi

Strawberry Milkshake Recipe in Hindi: गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक मिल जाएं, तो दिन बन जाता है। ये जितना देखने में लाजवाब लगता है, उतना ही टेस्ट में भी होता है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इसका स्वाद लेना पसंद करते हैं। ताज़ी स्ट्रॉबेरी, ठंडा दूध और अगर आप चाहें तो आइसक्रीम का मिलन इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है। अगर आपके घर पर मेहमान आ रहे हैं, तो उन्हें भी ये बनाकर पिलाएं। इसे बनाने भी आसान है और किसी भी समय आप घर पर फ्रेश और क्रिमी मिल्कशेक की तरह सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं, घर पर कैसे बनाएं टेस्टी स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक।

Strawberry Shake Ingredients: स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक के लिए सामग्री लिस्ट

Strawberry Milkshake Recipe in Hindi
Strawberry Shake Ingredients (Image- Social Media)
  • ताज़ी स्ट्रॉबेरी- 10-12 (कट की हुई)
  • ठंडा दूध- 1 कप
  • शक्कर- 2-3 चम्मच (स्वाद अनुसार)
  • वनीला आइसक्रीम- 2 स्कूप (ऑप्शनल)
  • बर्फ- 4-5 टुकड़े
  • स्ट्रॉबेरी सजावट के लिए (स्लाइस या सिरप)

Strawberry Milkshake Recipes Indian: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

Strawberry Milkshake Recipe in Hindi
Strawberry Milkshake Recipes Indian (Image- Social Media)
  • सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब मिक्सर में स्ट्रॉबेरी, ठंडा दूध और शक्कर डालें।
  • अगर आप चाहते हैं तो वनीला आइसक्रीम और बर्फ भी इसमें डाल सकते हैं।
  • सभी सामग्री को मिक्सर में 1-2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक यह गाढ़ा और स्मूदी जैसा न हो जाए।
  • तैयार हुए मिल्कशेक को एक गिलास में डालें।
  • ऊपर से स्ट्रॉबेरी स्लाइस या स्ट्रॉबेरी सिरप से सजाएं।
  • अब इस ठंडे-ठंडे और टेस्टी स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक को सर्व करें और एन्जॉय करें।

यह भी पढ़ें: Holi के त्योहार को बनाएं और भी Special! सिर्फ 15-20 मिनट में तैयार करें Kesar Badam Milk, देखें Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।