Tandoori Gobi Recipe in Hindi: सर्दियों में खाकर बोर हो गए हैं सिंपल गोभी? ट्राई करें यह रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी गोभी रेसिपी

Summary :

सर्दियों के मौसम में बाजार में भर-भरकर गोभी आने लगती है। तब लोग गोभी से तरह-तरह की डिशेस बनाकर तैयार करते हैं, लेकिन लोग गोभी से बनी एक ही तरह की डिश खा-खाकर बोर हो जाते हैं, इसलिए आज हम आपको यहां तंदूरी गोभी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके बना सकते हैं, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स देखते हैं। तंदूरी गोभी बनाने का तरीका सामग्री फूलगोभी: 1 मध्यम आकार की गाढ़ा दही (हंकर्ड): ½ कप बेसन या भुने चने का पाउडर: 1.5 – 2 बड़े…

सर्दियों के मौसम में बाजार में भर-भरकर गोभी आने लगती है। तब लोग गोभी से तरह-तरह की डिशेस बनाकर तैयार करते हैं, लेकिन लोग गोभी से बनी एक ही तरह की डिश खा-खाकर बोर हो जाते हैं, इसलिए आज हम आपको यहां तंदूरी गोभी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके बना सकते हैं, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स देखते हैं।

तंदूरी गोभी बनाने का तरीका

Tandoori Gobi Kaise Banaye
Tandoori Gobi Kaise Banaye (Source: Social Media)

सामग्री

  • फूलगोभी: 1 मध्यम आकार की
  • गाढ़ा दही (हंकर्ड): ½ कप
  • बेसन या भुने चने का पाउडर: 1.5 – 2 बड़े चम्मच
  • सरसों का तेल: 1-2 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: ½ छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी: 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक व सादा नमक: स्वानुसार

तंदूरी गोभी बनाने की आसान विधि

Tandoori Gobi Recipe at Home
Tandoori Gobi Recipe at Home (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें थोड़ा सा नमक और चुटकी भर हल्दी डालें।
  • गोभी के बड़े टुकड़े डालें और इसे सिर्फ 50% से 60% तक पकाएं, ताकि यह पूरी तरह गले नहीं।
  • अब इसे गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी से धो लें और सुखा लें।
  • अब एक बड़े कटोरे में गाढ़ा दही, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम
  • मसाला, कसूरी मेथी, काला नमक, सादा नमक और नींबू का रस डालकर फेंटें।
  • लास्ट में सरसों का तेल मिलाएं, इससे बहुत ही बढ़िया स्मोकी फ्लेवर और कलर आता है।
  • तैयार मसाले में गोभी के टुकड़ों को हल्के हाथ से मिलाएं ताकि मसाला गोभी के अंदर तक अच्छी तरह लग जाए।
  • इसे कम से कम 30 से 60 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • नॉन-स्टिक तवे या पैन पर थोड़ा सा मक्खन या तेल लगाएं। धीमी आंच पर मैरिनेट की हुई गोभी के टुकड़ों को चारों
  • तरफ से पलट-पलटकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें।
  • आप इसे 180°C पर प्रीहीट किए हुए ओवन या एयर फ्रायर में 12-15 मिनट के लिए बेक कर सकते हैं।
  • एक जलता हुआ कोयला लें और उसे छोटी कटोरी में रखकर गोभी वाले बाउल के बीच में रखें।
  • कोयले पर थोड़ा सा घी या मक्खन डालकर तुरंत 1 मिनट के लिए बाउल को ढक्कन से बंद कर दें।

तंदूरी गोभी बनाने के लिए टिप्स

  • गोभी के फूल बहुत छोटे न काटें, वरना सेकते समय या पलटते वक्त टूट जाएगा।
  • हमेशा गाढ़े दही का इस्तेमाल करें। अगर दही में पानी होगा, तो मैरिनेशन गोभी पर टिकेगा नहीं और बह जाएगा।
  • मसाले को गोभी पर अच्छे से चिपकाए रखने के लिए थोड़ा सा भुना हुआ बेसन या भुने चने का सत्तू/पाउडर जरूर डालें।
  • तंदूरी डिशेस में कच्चा या हल्का गर्म किया हुआ सरसों का तेल डालने से बिल्कुल स्वाद आता है।

Also Read: Masala Curd Rice Recipe: लंच में खाना चाहते हैं कुछ हल्का और टेस्टी? मिनटों में बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल मसाला कर्ड राइस

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।