बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने 8 गोलियों से भूना

Summary :

बिहार में सुबह सुबह गोली चलने से संसनी फैल गई। बाइक पर कुछ सावर बदमाशों ने एक-एक पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह गोली की आवाज गूंजने लगी। जैन कॉलेज के पास कनकपुरी मोहल्ले में कुछ बाइक सवारों ने एक 70 वर्षीय पूर्व कस्टम सुपरिटेंडेंट राजकुमार सिंह की हत्या को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में काफी ज्यादा दहशत बनी हुई है। इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना के बाद नवादा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?

पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट रामकुमार सिंह रोजाना की तरह सुबह अपने बेटे राजेश कुमार के साथ रमना मैदान में टहलने जाने की तैयारी कर रहे थे। वह गाड़ी बाहर निकालने के बाद गैरेज का दरवाजा बंद कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल ले जाए समय हुई मौत

हमलावरों ने पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट रामकुमार सिंह को 8 गोलियां शरीर पर मारी। इस हमले में पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट मौके पर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। फायरिंग के दौरान कार में बैठा हुआ उनका बेटा बाल -बाल बच गया।

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने बीच रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद उनके घर में सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।