दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! इस दिन भोर से पहले चलेगी मेट्रो, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Summary :

अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। ‘वेदांता हाफ मैराथन’ में हिस्सा लेने वालों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार सुबह मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू करने का फैसला किया है। DMRC ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। आइए जानते हैं कि रविवार को मेट्रो कब शुरू होगी और आखिरी ट्रेनें कब मिलेंगी क्योंकि आमतौर पर रविवार को मेट्रो सेवाएं थोड़ी देर से शुरू होती हैं। DMRC ने बताई वजह? दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)…

अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। ‘वेदांता हाफ मैराथन’ में हिस्सा लेने वालों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार सुबह मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू करने का फैसला किया है। DMRC ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। आइए जानते हैं कि रविवार को मेट्रो कब शुरू होगी और आखिरी ट्रेनें कब मिलेंगी क्योंकि आमतौर पर रविवार को मेट्रो सेवाएं थोड़ी देर से शुरू होती हैं।

DMRC ने बताई वजह?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार के लिए विशेष जानकारी दी है। DMRC का कहना है कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के धावकों की सुविधा को देखते हुए 4 प्रमुख मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सुबह 3:30 बजे से शुरू करने का फैसला किया गया है। इतना ही नहीं जो रनर्स इस मैराथन में हिस्सा ले रहे हैं उन्हें मेट्रो टिकट फ्री में दी जाएगी। ये फ्री टिकट मैराथन के आयोजक की तरफ से दी जाएगी। रेड, येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर सामान्य रविवार के रूटीन के मुकाबले पहले ही मेट्रो चलेगी। ऐसे में मैराथन में पहुंचने में रनर्स को कोई परेशानी नहीं होगी वे आराम से समय से पहले पहुंच सकते हैं।

किन-किन मेट्रो लाइनों के समय में बदलाव किया गया है?

मेट्रो लाइन शुरुआती स्टेशन गंतव्य स्टेशन
रेड लाइन रिठाला शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा)
येलो लाइन समयपुर बादली मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम
ब्लू लाइन द्वारका सेक्टर-21 नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली
वायलेट लाइन कश्मीरी गेट राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)

नोट: DMRC के मुताबिक, इन रूटों पर सुबह के शुरुआती घंटों में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, ताकि धावक समय पर स्टेडियम पहुंच सकें। ट्रेनों के बीच का अंतराल और शुरुआती समय जानने के लिए DMRC की आधिकारिक सूचना देखें।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।