दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए रक्षा बंधन से पहले एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है। दिल्ली की रेखा सरकार राज्य की महिला को लेकर बड़ा ऐलान करने वाली है। दिल्ली सरकार समृद्धि योजना को लेकर इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इस योजना के तहत आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग की पात्र महिलाओं को हर माह ₹2500 मासिक मदद सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। सरकार ऐसा कर के उन्हें आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करेगी। दिल्ली सरकार इस योजना का आधिकारिक तौर पर घोषणा रक्षा बंधन पर एक गिफ्ट के रूप में कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
किन महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली महिला समृद्धि योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की पात्र महिलाओं को मिलेगा। शुरुआती खबर की माने तो, आवेदक महिला का दिल्ली निवासी होना जरूरी होगा। इसके साथ-साथ लाभार्थी की उम्र 21 से 59 (या 60) साल के बीच होनी चाहिए। यह महिला कल्याण योजना दिल्ली मुख्य तौर पर बीपीएल (BPL) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी की महिलाओं के लिए शुरू किया जाएगा, ताकि आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।
हर महीने खाते में आएंगे ₹2500

मालूम हो कि दिल्ली सरकार योजना के जरिये सभी पात्र महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता उनके सीधे बैंक खाते में भेजेगी। इससे महिलाओं को अपना रोजाना खर्च पूरे करने में सहायता मिलेगी और वे आर्थिक तौर पर अधिक मजबूत बन सकेंगी। रेखा सरकार का मानना है कि दिल्ली महिला समृद्धि योजना महिलाओं के जीवन को और बढ़िया बनाने के दिशा में एक अहम कदम होगा।
रक्षा बंधन पर शुरू करने की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली सरकार इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल और जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर चुकी हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि राजधानी की बीजेपी सरकार इसे रक्षा बंधन पर एक विशेष तौफा के रूप में महिलाओं के बीच ला सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता योजना के तहत इस पहल को अभी तक के सभी योजनाओं में सबसे अब्बल योजना के तौर पर पेश कर सकती है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अंतिम पात्रता से जुड़ी पूरी जानकारी सरकार की आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ हो सकता है।
मालूम हो कि अगर दिल्ली महिला समृद्धि योजना तय समय पर शुरू हो जाती है, तो इसका सीधा लाभ दिल्ली की लाखों जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा। ऐसे में महिलाओं से अपील की जाती है कि वे अगर योजना का लाभ उठाना चाहती है तो इससे जुड़ी जानकारी सिर्फ दिल्ली की सरकारी पोर्टल को फॉलो करते रहे।
ALSO READ: इंतजार खत्म! PM Kisan की 23वीं किस्त की तारीख तय, इस दिन खाते में आएंगे 2000 रूपये






















