राजधानी दिल्ली में मानसून आ गया है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा था। लेकिन आज, मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में जमकर बादल बरस रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में तूफानी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज शाम और रात को भी आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम बदलाव होने की वजह से राजधानी वालों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
दिल्ली में रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश का दौर जारी है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने नॉर्थ, नॉर्थ-वेस्ट, नॉर्थ-ईस्ट और सेंट्रल दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही वेस्ट, साउथ-वेस्ट, साउथ-ईस्ट और न्यू दिल्ली के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
#WATCH दिल्ली: शहर के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश हुई।
वीडियो ITO से है। pic.twitter.com/CEXAsOENjU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
शाम और रात में भी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिभर आसमान में बादल छाए रहेंगे, हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। शाम और रात में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने की भी आशंका है।
गुरुग्राम में भी जमकर बरसे बादल

गुरुग्राम में भी भीषण बारिश हो रही है। लेकिन इसके साथ ही हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया है। जिस वजह से ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। मानसून की पहली बारिश में ही मुख्य सड़कों और एक्सप्रेसवे पर पानी भर गया है। इस वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है।


Download Android App
Download iOS App




