Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद अब नए लाभार्थियों को जोड़ने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही आवेदन लेने की प्रक्रिया फिर से शुरू होने वाली है और इसकी आधिकारिक शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को पलामू के लेस्लीगंज में इस अभियान का शुभारंभ किया जा सकता है।
कैंप मोड में होगा आवेदन

इस बार महिलाओं को किसी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग की ओर से पूरे आवेदन को कैंप सिस्टम के ज़रिए संचालित करने का फैसला लिया गया है। लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर “आपकी सरकार,आपकी योजना,आपके द्वार” कार्यक्रम के कैंप में पहुंचेंगे। वहीं पर दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदन को तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा।
कब शुरू की गई थी मुख्यमंत्री Maiya Samman Yojana

साल 2024 में राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के लिए इस विशेष योजना की शुरुआत की थी। शुरुआत में महिलाओं के खातों में 1000 रुपये प्रति माह देने का प्रावधान था, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! 31 दिसंबर तक बढ़ी Ladki Bahin Yojana e KYC की डेडलाइन, जानें Eligibility, आवश्यक दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया!
Kya Hai Maiya Samman Yojana: मइयां सम्मान योजना क्या है?
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग (Women, Child Development and Social Security Department) द्वारा जुलाई 2024 में शुरू की गई यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लाई गई थी। प्रत्येक पात्र महिला को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं, जो हर महीने की 15 तारीख को सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
कौन-कौन ले सकता है Maiya Samman Yojana का लाभ?

- मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना केवल महिलाएं के लिए है
- 18 से 50 वर्ष की आयु वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन करने वाली महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
Maiya Samman Yojana: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड (Aadhar Card), राशन कार्ड (Ration Card), पैन कार्ड (PAN Card), वोटर आईडी (Voter ID, Passbook), पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photograph), स्वयं घोषणा पत्र (Self Declaration Form)
How to Apply for Maiya Samman Yojana: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

- झारखंड सरकार की ऑफिशयल वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर “CSC Login” या “Operator Login” चुनें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
- नाम, पता, उम्र और बैंक विवरण जैसी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! Post Office की इन 6 Schemes में मिल रहा 8.2% तक Interest, पैसा भी 100% सुरक्षित!




















