देशभर में करोड़ों किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से किसान सम्मान निधि के तहत सहायता राशि दी जाती है। करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार बीत चुका है और अब श्राद्ध आने वाले हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। इस योजना के तहत किसानों को एक साल में 6000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
किस तारीख को आएगी 24वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 की जारी की गई थी। इसके तहत 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक अकाउंट में 18,880 करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए गए थे। इस योजना के पैसे हर चार महीने के अंतराल में भेजे जाते हैं। अब संभावना जताई जा रहा है कि 24वीं किस्त के 2,000 रुपए अक्टूबर से नवंबर के बीच जारी की जा सकती है।
किन किसानों को नहीं मिलेगा इस योजना पैसा?
नियमों के मुताबिक, जिन लोगों ने 1 फरवरी 2019 के बाद खेती की जमीन खरीदी है या फिर एक ही परिवार के दो सदस्य इस योजना का फायदा ले रहे हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, जिन किसानों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं है, उनकी किस्त भी अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी।
कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं?

- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या मोबाइल ऐप पर जाएं।
- इसके बाद ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें।
- अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके पैसों और भुगतान की पूरी जानकारी आ जाएगी।
- इससे पता चल जाएगा कि अगली किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




