भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 साल बाद पहली टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास दर्ज करा दिया है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज थी जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज जीत है। बारिश और खारब मौसम की वजह से इस सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ कर दिया गया था।
ऐतिहासिक जीत दर्ज की भारतीय टीम ने
भारतीय टीम ने इस सीरीज का पहला और तीसरा टेस्ट मैच जो ऐडिलेड और मेलबर्न में हुआ था उसमें जीत दर्ज कराई थी और सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम इस ऐतिहासिक जीत के बाद बहुत ही खुश नजर आई थी। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाडिय़ों को क्रिकेट फैन्स ने इस जीत के लिए बधाईयां दी हैं।
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनके खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारतीय और एशिया के पहले कप्तान विराट कोहली बन चुके हैं। सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पिच का भारतीय टीम ने पूरा फायदा उठाते हुए अपनी पहली पारी में 622/7 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया था। भारतीय टीम ने अपनी पारी तीसरे दिन चाय ब्रेक के बाद 622 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया था।
युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक बनाया तो वहीं दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 193 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 159 रनों की पारी खेली तो वहीं रविंद्र जडेजा ने भी 81 रनों का योगदान दिया जिसकी वजह से भारत ने 622 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था।
इस जीत के लिए क्रिकेट फैन्स ने बधाईयां दी भारतीय क्रिकेट टीम को








https://twitter.com/PingMahadevan/status/1082108851208351744


Download Android App
Download iOS App









