बॉॅलीवुड की प्यारी जोडिय़ों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की रिसेप्शन मुंबई में 1 दिसंबर को दी थी जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड सितारों से लेकर बिजनेस वर्ल्ड और क्रिकेट की तमाम बड़े स्टार्स भी आए थे।
महेंद्र सिंह धोनी और Sakshi Dhoni के बीच आ गए हार्दिक पांड्या
इस ग्लैमरस पार्टी में पहुंचे शानदार मेहमानों में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी Sakshi Dhoni के साथ रिसेप्शन में आए थे। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस पार्टी में भारतीय टीम के और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी रिसेप्शन में पहुंचे थे।
इसी बीच कैमरे के सामने कुछ ऐसा हुआ कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पापराजी के सामने धोनी और साक्षी पोज देने के लिए आए, लेकिन बीच में हार्दिक पांड्या के आने से माहौल कुछ बदल सा गया।
इस पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी ब्लैक एंड व्हाइट शूट-बूट में शानदार लुक में दिखाई दिए हैं जिसमें वह बहुत हैंडसम लग रहे थे। तो वहीं धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ब्लैक कलर की साड़ी में मैचिंग करते हुए नजर आईं हैं। हार्दिक पांड्या भी साथ में पोज देते समय वहां पर मौजूद थे।
इस वजह से स्टेज छोड़ कर चली गईं Sakshi Dhoni
ऐसे में कैमरापर्सन चाहते थे कि धोनी के बाएं और उनकी पत्नी Sakshi Dhoni खड़ी हो जाए। लेकिन उस तरफ हार्दिक पांड्या खड़े हुए थे। कैमरापर्सन ने यही बात इतनी बार कह दिया कि वह इंरिटेशन में चेहरे पर स्माइल के साथ गुस्से में स्टेज छोड़कर चली गईं और कोई पोज नहीं दिया। इसके बाद कैमरामैन ने धोनी और उनकी पत्नी से साथ में तस्वीर के लिए कई बार कहा, लेकिन फिर वह वापस नहीं आईं।
https://www.instagram.com/p/Bq2zTjaHIo7/?utm_source=ig_embed
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी न सिर्फ ऑफस्क्रीन सुपरहिट हो रही है बल्कि जब भी ये दोनों पर्दे पर एक साथ आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच जाता है।
संजय लीला भंसाली के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने तीन फिल्में एक साथ की हैं और वह तीनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुईं थीं। दीपिका और रणवीर ने रामलीला गोलियों की रास लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में एक साथ नजर आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App









