दूसरे T20 मैच में डेरिल मिशेल को गलत आउट देने पर अंपायर के फैसले पर हुआ विवाद

Summary :

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड कि एडेन ग्राडन में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ है जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड कि एडेन ग्राडन में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ है जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है।

डेरिल मिशेल को ग्राउंड अंपायर ने एलबीडल्ब्यू पर आउट दे दिया था उसके बाद बल्लेबाज ने डीआरएस लिया उसमें भी अपांयर ने आउट दे दिया लेकिन जब हॉट स्पॉट में देखा तो उसमें पहले बॉल बल्ले पर लगी थी।

डेरिल मिशेल को अंपायर ने गलत आउट दिया

उसके बाद जब अंपायर ने बल्लेबाज को आउट दे दिया तो वह भी चौंक गया और इस पर विवाद खड़ा हो गया है। डेरिल मिशेल के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बता दें कि हॉट स्पॉट में साफ दिखाई दे रहा है कि गेंद पहले बॉल पर लगी है।

बता दें कि यह वाकया मैच में न्यूजीलैंड पारी के 6वें ओवर में हुआ है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या 6वां ओवर कर रहे थे और उस ओवर में पहले क्रुणाल ने कॉलिन मुनरो का आउट किया था। न्यूजीलैंड टीम के 6वें ओवर तक 2 विकेट गिर गए थे और रन भी कुछ खास नहीं बने थे।

 इस ओवर आखिरी गेंद पर बल्लेबाज के पैड्स पर जा कर लगी थी जिसके बाद गेंदबाज ने अंपायर को अपील कर दी और उन्होंने आउट दे दिया।लेकिन मिशेल ने डीआरएस ले लिया। उसके बाद थर्ड अंपायर ने बहुत देर तक देखा और फिर आउट दे दिया। अंपायर के आउट देने के बाद मिशेल हैरान ही रह गए।

उसके बाद तो ग्राउंड अंपायर से भारतीय टीम के खिलाडिय़ों ने भी बातचीत की लेकिन अंपायर ने अपना यह फैसल अंतिम रखा और बदला नहीं उसके बाद मिशेल वापस पैवेलियन चले गए।

गौतम गंभीर ने भी प्रतिक्रिया दी मिशेल के गलत आउट होने पर

यहां पढ़ें ये ट्वीट-

दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसल लिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड टीम 20 ओवर में 158 रन ही बना पाई है।

न्यूजीलैंड टीम के 50 रनों पर ही 4 विकेट गिर गए थे जिसके बाद पूरी टीम दबाव में आ गई थी। न्यूजीलैंड टीम ने भारत को यह मैच जीतने के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया है।

भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन ऐसा होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में

Desk Team